उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

फेसबुक रोमांस से ड्रामा!…अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला, जल्द डिपोर्टेशन!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी महिला को वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब महिला के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रजिया बेगम, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश), वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और 31 मई 2019 को दोनों ने भारत में विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बैलेट लाओ, लोकतंत्र बचाओ?...EVM के खिलाफ याचिका पर कोर्ट का बड़ा फैसला

रजिया भारत में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए आई थी। शादी के बाद वह कुछ समय बाद बांग्लादेश लौट गई और पुनः वीजा लेकर भारत लौटी। लेकिन 30 दिसंबर 2020 को वीजा की अवधि और मई 2024 में पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  संकट में भी नहीं थमी आस्था... चारधाम यात्रा ने रच दिया इतिहास

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022 से अगस्त 2025 तक रजिया अपने पति के साथ हरियाणा में रही, जिसके बाद वह गदरपुर वापस आ गई। यहीं पर उसके अवैध निवास की सूचना खुफिया एजेंसियों और पुलिस को मिली, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में महिला को डिटेन कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  AI से आत्मनिर्भरता और ग्रीन मिशन तक... उत्तराखंड बना रहा है बदलाव की मिसाल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रजिया बेगम के दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तय प्रक्रिया के अनुसार, 18 अक्टूबर को उसे बांग्लादेश सीमा तक ले जाया जाएगा, जहां से उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में