अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

विकास का ‘डबल डोज’…सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दन्या में आयोजित जनसभा में क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही चमतोला खेल मैदान का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रेम मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर स्थल के सौंदर्यीकरण तथा कचौरी स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा भी की गई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण का भी ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगरासू गुरुद्वारे में हाई अलर्ट...सीसीटीवी तोड़े, पानी रोका, पुलिस-आईटीबीपी तैनात— हालात तनावपूर्ण

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और केदारखंड एवं मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए मास्टर प्लान के तहत विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धामों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तुष्टिकरण की राजनीति के कारण मंदिरों के विकास कार्यों से असहज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हथियार की नुमाइश!...ट्रिगर दबते ही चली गोली, अफरा-तफरी

उन्होंने बताया कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ पहल से स्थानीय मेलों को नई पहचान मिली है और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य का दर्जा मिला है। नकल विरोधी कानून से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI का बड़ा दुरुपयोग!...वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फर्जी वीडियो बना कर किया वायरल

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही हैं। विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की लगभग 40 विकास योजनाओं का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा, जिन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में