उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

बच्चे पर कुत्ते छोड़े… पार्षद परिवार से मारपीट! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पार्षद के 5 साल के बेटे पर दो कुत्ते छोड़ने और पार्षद एवं उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में चार महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ थाना रायपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला  देहरादून के खुदानेवाला सहस्त्रधारा रोड पर सामने आया। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की शाम पार्षद संजीत कुमार बंसल की पत्नी अपने बेटे को घुमाने माता वाला पार्क गई थीं। इस दौरान चार महिलाएं और दो पुरुष अपने दो कुत्तों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि कुत्तों ने बच्चे पर भौंकना शुरू किया, जिस पर पार्षद की पत्नी ने सार्वजनिक स्थान पर कुत्ते घुमाने का विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

इसके बाद दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुँच गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पार्षद की पत्नी का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर बच्चे पर कुत्ते छोड़े, हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं आई। पार्षद मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में कुत्तों के काटने का कोई प्रमाण नहीं मिला। शिकायत के आधार पर चार महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में