उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

जिला पंचायत चुनाव… कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, नए चेहरों पर खेला दांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सर्दियों का आगाज़...जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि यह सूची सभी वरिष्ठ और स्थानीय नेताओं से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से तैयार की गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नैनीताल से पुष्पा नेगी, उपाध्यक्ष पद पर देवकी बिष्ट, पौड़ी से दीपिका ईस्टवाल, रुद्रप्रयाग से प्रीति पुष्पवान और अल्मोड़ा से सुनीता कुंजवाल को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जबरन बनाए संबंध...अश्लील वीडियो से धमकी! पति पर ये भी गंभीर आरोप

वहीं, ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अगस्त्यमुनि से गायत्री देवी, जखोली से विनीता चमोला, गैरसैंण से सुमति बिष्ट, कर्णप्रयाग से महेश्वरी देवी, थराली से प्रवीण पुरोहित, पोखरी से राजी देवी और जोशीमठ से अनूप नेगी को समर्थन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रांति से विकास तक...मुख्यमंत्री ने दी ये बड़ी सौगात

धस्माना ने यह भी कहा कि अन्य जिलों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। कांग्रेस पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी में है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में