उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

आसमान से बरसेगी आफत!… उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हवाई फायरिंग से दहशत, तलवार से वाहनों में तोड़फोड़!... पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

भारी बारिश के दौरान कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते सड़क मार्ग प्रभावित होने, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज में देरी पर भड़के मंडलायुक्त!... तहसीलदार से स्पष्टीकरण, पटवारी भी आए घेरे में

मौसम विभाग के मुताबिक, पर्वतीय जिलों के अलावा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी बारिश के आसार हैं। पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि हरिद्वार में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान गहमागहमी!... हल्द्वानी में प्रत्याशी भिड़े, देहरादून में पुलिस से धक्कामुक्की

बारिश के साथ प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में