आपदा उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में बारिश के बीच गिरी आफत!… दो मंजिला मकान ढहा, 2 साल के मासूम समेत 3 लोग लापता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह भूस्खलन के चलते सड़कें बाधित हैं। इसी बीच पौड़ी गढ़वाल के महरगांव से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बारिश के दौरान दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर परिवार के चार लोग मौजूद थे और सभी मलबे में दब गए।

घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल महिला को उपचार के लिए सतपुली हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!...कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा; यहां बंद रहेंगे स्कूल

हादसे में मलबे के नीचे दबे तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लापता लोगों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पटवारी और चौकी की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा सियासी खेल!... कांग्रेस को बड़ा झटका, महापौर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

बारिश से कई मार्ग हुए बाधित

पौड़ी जिले में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक सतपुली-गुमखाल मार्ग को जेसीबी की मदद से खोल दिया गया है। वहीं गुमखाल-द्वारीखाल-महरगांव मार्ग को सुचारू करने के लिए भी जेसीबी भेजी गई है।

जरूरी सेवाओं की भी ली गई जानकारी

जिलाधिकारी ने बारिश से प्रभावित इलाकों में बिजली, पेयजल और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। बिजली फीडर में खराबी आने पर संबंधित विभाग को तत्काल मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर मौत का तांडव!... चलती पिकअप का पहिया निकला, इको के उड़े परखच्चे; 2 की मौत

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। नदी-नालों और गदेरों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से इनके किनारे जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। महरगांव में मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में