उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

धामी सरकार का फैसला… अब इन कर्मियों को मिली बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हित में लगातार अहम फैसले ले रही है. उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने के बाद अब वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के लिए भी बड़ी राहत की तैयारी है. सरकार ने वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप न्यूनतम वेतन देने पर सहमति जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

वन विभाग के दैनिक श्रमिक जंगलों में गश्त, वन्यजीवों से जुड़ी गतिविधियों, वनाग्नि नियंत्रण और अवैध कटान रोकने जैसे जोखिम भरे और चुनौतीपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनके वेतनमान में सुधार का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. समिति ने सिफारिश की है कि दैनिक श्रमिकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए.

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे राज्य कैबिनेट में लाया जाएगा. कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही वन विभाग के करीब 700 दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में