अजब- गजब क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

दीवाना निकला दीदी का देवर… प्यार में बहन के खौफनाक तेवर, मामला जान रह जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -

 एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला करवाया। यह मामला 22 मार्च को बिहार के लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा इलाके में सामने आया। जहां पंकज यादव पर हमले के बाद उसकी पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का खुलासा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर हादसा...बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, गई दो जानें

पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज यादव की पत्नी बिंदु देवी का रामगढ़ चौक के रहने वाले उदय यादव से अवैध संबंध था। पंकज इन रिश्तों का विरोध कर रहा था, जिसके कारण बिंदु और उदय ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत बिंदु ने पंकज की लोकेशन अपने प्रेमी को भेजी, और उदय ने पंकज पर हमला किया। हालांकि, पंकज बाल-बाल बच गया, और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग से दहला काठगोदाम स्टेशन!... ATS की एंट्री, दो आतंकी ढेर, मचा हड़कंप

आरोपी उदय ने बताया कि वह बिंदु से शादी करना चाहता था, लेकिन पंकज उनके रिश्ते में रुकावट डाल रहा था। उसने यह भी कहा कि बिंदू ने उसे पंकज को मारने के लिए पैसे और स्कॉर्पियो देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बड़ी कार्रवाई की तैयारी...वन भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे, ड्रोन से सर्वे

बिंदू और पंकज की शादी 12 साल पहले हुई थी, और उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पंकज सदमे में है, और बच्चों का भी बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी