उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

इंस्टाग्राम लाइव पर मौत की दौड़…यूट्यूबर ने कार 200 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाते हुए अपनी कार फॉर्च्यूनर को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में हुई। घटना से पहले अनुराग ने लाइव वीडियो में अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया और कहा कि उन्हें लोगों का साथ नहीं मिला। वीडियो में उन्होंने भावुक शब्दों में अपनी परेशानियों का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

वीडियो में देखा गया कि गाड़ी तेज गति से चल रही थी और ट्रैफिक कम होने पर उन्होंने अचानक स्टेरिंग मोड़ दिया। इसके चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। कई फॉलोअर्स ने लाइव स्ट्रीम में उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नियंत्रण खो बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर ‘UK07 राइडर’ नाम से जाने जाते हैं और उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 15 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में