अंतरराष्ट्रीय जन मुद्दे देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

‘तबाही’ का खतरा….. पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं दो खतरनाक एस्टेरॉइड्स

खबर शेयर करें -

धरती की ओर बढ़ रहे एस्टेरॉइड्स को लेकर वैज्ञानिकों में हलचल मच गई है। नासा समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक इन एस्टेरॉइड्स पर नजर बनाए रखते हैं, ताकि किसी संभावित टक्कर से बचा जा सके। इस समय, नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरैट्री (जेपीएल) दो एस्टेरॉइड्स, 2024 WG3 और 2024 XB3, की ट्रैकिंग कर रही है जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों एस्टेरॉइड्स से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। ये एस्टेरॉइड्स अपनी निर्धारित दिशा में पृथ्वी से बिना टकराए गुजर जाएंगे, लेकिन वैज्ञानिक इनकी स्टडी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर का चोला!... बांग्लादेशी कनेक्शन वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

एस्टेरॉइड 2024 WG3 काफी बड़ा है, जिसका आकार 120 फीट (लगभग एक छोटे प्लेन के बराबर) है। यह एस्टेरॉइड धरती से 4,370,000 मील की दूरी से निकल जाएगा। इसे पहले खतरनाक माना गया था, लेकिन अब तक कोई टक्कर होने की संभावना नहीं है। वहीं, दूसरा एस्टेरॉइड 2024 XB3 है, जो आकार में काफी छोटा है (29 फीट)। यह भी पृथ्वी से 2,090,000 मील की दूरी से गुजर जाएगा, और इसकी भी धरती से टकराने की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  पीड़ितों को न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं!... सीएम धामी की अफसरों को सख्त हिदायत

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब एस्टेरॉइड्स धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे हों। सौर मंडल में कई एस्टेरॉइड्स हैं, जिनका आकार बहुत भिन्न हो सकता है—कुछ छोटे कंकड़ों जैसे तो कुछ सैकड़ों मील बड़े होते हैं। इन एस्टेरॉइड्स का आकार और संरचना अलग-अलग होती है, कुछ चट्टानों से बने होते हैं, जबकि कुछ लोहे या मिट्टी से बने होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव!... हरिद्वार से नैनीताल तक बदले कई अफसर

सभी को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां इन पर लगातार नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के