उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय

पार कीं बर्बरता की हदें…….. पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले नाखून

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में एक वहशी पति ने पत्नी को प्रताड़ित करने की सारी हदें पार कर दीं। उसने पत्नी के सीने पर गर्म पेचकश से अपना नाम गोद दिया। इसके बाद प्लास से उसकी अंगुलियों के नाखून नोंच डाले। पत्नी ने पति की क्रूरता की जानकारी अपने माता-पिता को दी। सूचना पर पहुंचे माता-पिता व भाई महिला को ससुराल से निकालकर पति एवं ससुर को बंधक बनाकर सुमेरपुर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरोल से हुआ फरार... अब पुलिस पर झोंके फायर, बदमाश हुआ घायल

थानाक्षेत्र के बांक गांव निवासी चेतराम कुशवाहा ने अपनी बेटी भगवती (22) का विवाह 17 अप्रैल 2023 को झलोखर में हुए सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से किया था। यहां उन्होंने जालौन के कालपी थानाक्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी लालता प्रसाद कुशवाहा के पुत्र मनोज कुमार (25) के साथ बेटी की शादी की थी। इधर, थाने में मौजूद पत्नी ने बताया कि पति मनोज ने प्रताड़ित करते हुए उसके सीने में गर्म पेचकश से अपना नाम लिख दिया और प्लास से हाथ की अंगुलियों के नाखून नोंच दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अभिभावक ध्यान दें!... बच्चों के दाखिले के लिए बदले नियम, जानिए क्या है नया अपडेट

बताया कि उसने कई शारीरिक यातनाएं भी दीं। उसने इस घटना के बारे में अपने पिता को जानकारी दी। पिता चार मई को मां, भाई व अन्य परिजनों के साथ जोल्हूपुर पहुंचे और उसे अपने साथ गांव ले गए। परिवारवालों ने उसके पति एवं ससुर को पुलिस को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने थाने में तहरीर भी दी है। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पति को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुंबक और गोटी से सम्मोहन... देशभर में फैलाया था ठगी का जाल, ऐसे फूटा गिरोह का भांडा

इसके बाद पति मनोज कुमार ने सास से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पति से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौते की बात हो रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी