उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

सीमा पार प्रेम या प्लान्ड घुसपैठ?… ममून–रीना केस ने खोले धर्मांतरण गिरोह के चौंकाने वाले राज़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामला उजागर होने के बाद लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन से जुड़े नए तथ्यों ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। हिंदू महिला के नाम पर फर्जी तरीके से भारतीय नागरिक बनकर रह रहे ममून पर अब अवैध धर्मांतरण कराने का बड़ा आरोप सामने आया है। ममून को 21 नवंबर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि ममून ने अपनी हिंदू प्रेमिका रीना चौहान का बांग्लादेश में अवैध धर्मांतरण कराया। धर्म बदलने के बाद रीना का नाम फरजाना अख्तर रखा गया। संबंधित बांग्लादेशी दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। धर्मांतरण के बाद दोनों ने निकाह किया और फिर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस सार्वजनिक अवकाश में संशोधन, अब इस दिन छुट्टी

पुलिस का मानना है कि इस धर्मांतरण के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है। इसी वजह से पूरे मामले की हर कड़ी की विस्तृत जांच की जा रही है।

20 नवंबर को एलआईयू और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने संयुक्त अभियान में ममून हसन (निवासी मेहरपुर, बांग्लादेश) और रीना चौहान (निवासी त्यूणी, देहरादून) को गिरफ्तार किया। दोनों अलकनंदा एंक्लेव में किराए पर रह रहे थे। ममून 2019, 2020 और 2021 में तीन बार टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आया और रीना से मिलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा... श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में समाई, पांच की मौत

साल 2022 में ममून रीना को अवैध रूप से सीमा पार कर बांग्लादेश ले गया। वहीं दोनों ने शादी की और रीना का धर्मांतरण कर नया नाम फरजाना अख्तर रख दिया। कुछ समय बाद दोनों फिर अवैध तरीके से वापस देहरादून लौट आए।

देहरादून आने के बाद रीना ने अपने पहले पति के नाम का उपयोग करके ममून के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए। पुलिस यह जांच रही है कि ये दस्तावेज किस नेटवर्क के माध्यम से तैयार किए गए और इसमें कौन–कौन शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  नकली सर्टिफिकेट का ‘मेगा स्कैम’!… 51 फर्जी शिक्षकों का गुप्त खेल उजागर

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बांग्लादेश की संबंधित एजेंसियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस को रीना के धर्म परिवर्तन और बांग्लादेश में बने फर्जी प्रमाण-पत्र जैसे अहम दस्तावेज मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में