उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

बैंकिंग सिस्टम पर संकट!…48 घंटे की तालाबंदी की तैयारी

खबर शेयर करें -

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो उसे समय रहते पूरा कर लें। आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि बैंक कर्मचारियों ने 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को काला मास्क पहनकर विरोध जताया गया।

अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ के बैनर तले कुसुमखेड़ा स्थित प्रशासनिक कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने कहा कि यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारी, लिपिक और अधीनस्थ वर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत अगले दिन पूरे देश में बैंक कर्मचारी काला मास्क पहनकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कई कर्मचारी उपवास भी रखेंगे। हालांकि अस्वस्थ कर्मचारियों को उपवास से छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन प्रबंधक बदलने का विकल्प, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बंद करना, पर्याप्त स्टाफ की भर्ती, करियर प्रगति योजना की समीक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार और क्रॉस सेलिंग के नाम पर गलत बिक्री बंद करने जैसी मांगें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

प्रदर्शन में क्षेत्रीय सचिव चन्दन रावत, आँचलिक सचिव लोकेश गुरुरानी समेत राकेश तिवारी, सचिन बलदिया, गणेश मर्तोलिया, आशीष प्रेमी, गोधन सिंह बोहरा, राजीव मनराल, कविता पाण्डेय, प्रियंका यादव और रेनू बिष्ट मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में