उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में 24 घंटे भारी… इन जिलों में संकट! जारी हुई चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के तीन जिलों में अगले 24 घंटे भारी रह सकते हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आठ मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद थी, लेकिन इस चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन और नागरिकों में चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... संदिग्ध हालत में मिले दो शव, फैल गई सनसनी

यह चेतावनी खासतौर पर उस क्षेत्र में दी गई है जहां बीते सप्ताह चीन सीमा के पास माणा में एक भयंकर हिमस्खलन हुआ था। इस घटना में 55 मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाला गया, जबकि आठ की जान चली गई थी। इस घटना के कारण माणा-माणा पास हाईवे पर चौड़ीकरण और सुधार कार्यों में भी भारी रुकावट आई है। पहले यह कार्य 2027 के अक्टूबर तक पूरा होने की योजना थी, लेकिन अब इस घटना से इसकी रफ्तार धीमी पड़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘पहाड़’ विवाद और इस्तीफा....उत्तराखंड राजनीति में बदलाव की आहट

इस घटनाक्रम के बाद, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने माणा से माणा पास तक हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों के लिए नए कंटेनर स्थापित करने की योजना बनाई है। इस क्षेत्र में अभी दो से तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है, और जैसे ही बर्फ पिघलेगी, सबसे पहले मजदूरों के लिए नए कंटेनर स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी की बाहों में थी बीवी!....बेडरूम का नजारा देख खौल उठा पति का खून और फिर..

माणा पास में पिछले दो साल से हाईवे का सुधार और चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, और इस कार्य के लिए बीआरओ ने एक प्राइवेट फर्म को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान, मजदूर रात के समय माणा पास इंट्री गेट के पास स्थापित कंटेनरों में विश्राम करते थे। हालांकि, हिमस्खलन के कारण आठ कंटेनर और एक शेल्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में