उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय

खौफनाक….प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, आपा खो बैठा परदेसी पति

खबर शेयर करें -

पति, पत्नी और वो की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़कर कुल्हाड़ी से बेरहमी से मार डाला।

यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार रात हुई, जब दिल्ली में नौकरी करने वाला कुंवर सिंह अचानक घर लौट आया और अपनी पत्नी आरती (30) और उसके प्रेमी छविनाथ (38) को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

कुंवर सिंह को पहले से ही पत्नी की बेवफाई का शक था और वह अपने परिवार में इस बारे में बातें सुन चुका था। जब उसे पता चला कि दोनों एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलते हैं, तो उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने का निर्णय लिया। घर पहुंचते ही उसने दोनों को देखा और गुस्से में आकर पास पड़ी कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उसने तब तक हमला जारी रखा जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

घटना के बाद, कुंवर सिंह ने खुद ही पुलिस को फोन किया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी