उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून हल्द्वानी

मतगणना… लालकुआं नगर पंचायत में निर्दलीय का कब्जा, देखें दून मेयर पद की स्थिति

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और इस बीच आए नतीजों में लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लगभग 202 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। सुरेंद्र सिंह लोटनी को 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की अस्मिता मिश्रा को 1500, भाजपा के प्रेमनाथ पंडित को 1111 और निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली को 219 वोट मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कत्ल...यूपी में ठिकाने लगाया शव! वजह जान रह जाएंगे हैरान

वोटों की स्थिति:

सुरेंद्र सिंह लोटनी (निर्दलीय) – 1702

डॉ. अस्मिता मिश्रा (कांग्रेस) – 1500
प्रेमनाथ पंडित (भाजपा) – 1111
माजिद अली (निर्दलीय) – 219(नोट: सभी आंकड़े अनुमानित हैं)

वहीं, देहरादून नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 6,000 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कोटद्वार नगर निगम में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत पहले राउंड में कांग्रेस की रंजना रावत से 3,400 वोटों से आगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... PPS अफसरों का जल्द होगा IPS में प्रमोशन, आई ये अपडेट

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा की अनीता देवी अग्रवाल 4400 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा 3104 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस की पूजा गुप्ता 2725 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम...बिगड़े मिजाज के बीच आई ये अपडेट

श्रीनगर मेयर चुनाव में पहले राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 2120 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, भाजपा की आशा उपाध्याय 1471 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, और कांग्रेस की मीना रावत 351 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में