उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी

यूओयू का दीक्षांत समारोह… राज्यपाल के हाथों 18,000+ छात्रों को उपाधि

खबर शेयर करें -

 उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार को राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की गईं, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के साथ निरंतर सीखते रहना आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँचाने और डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा व अन्य आधुनिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार करने की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कोई राष्ट्र तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक शिक्षा को अपना मुख्य आधार न बनाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अनवरत प्रक्रिया है और विद्यार्थियों को जिज्ञासा व खोज की भावना के साथ अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पत्रिकाओं, वार्षिक कैलेंडर और हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिसमें विश्वविद्यालय के विस्तार, शोध गतिविधियों और शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों के कुलपति, विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्य, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महापौर, विधायक, दर्जा मंत्री, पूर्व सांसद, विद्याशाखाओं के निदेशक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में