उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस का तिरंगा मार्च…आतंकवाद के खिलाफ सेना के साथ खड़े होने का संदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय  से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शुरू हुआ, और घंटाघर, पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए अपना संदेश दिया।

कांग्रेस के इस तिरंगा मार्च का प्रमुख उद्देश्य भारतीय सशस्त्र सेना की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई का समर्थन करना था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान के इन प्रयासों को नाकाम किया है। इसी संदर्भ में कांग्रेस ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को सलाम देते हुए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनसुनवाई... हाईटेंशन लाइन और अधूरे फ्लैट कार्यों पर सख्ती, आयुक्त की ये चेतावनी

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान विरोधी’ नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, गरिमा दसौनी, करन माहरा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाई अलर्ट.... सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, इन स्थानों की निगरानी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, “भारतीय सशस्त्र सेना की साहसिक कार्रवाई से देशवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल बना है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक रणनीति ‌को मिलेगी धार...कार्यकर्ता होंगे तैयार, ये है कांग्रेस की योजना

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर रही है, उसके लिए हम उनके पराक्रम और साहस को सलाम करते हैं। सेना के साथ एकजुटता दिखाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।”

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में