उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत!… मेहुल शाह के समर्थन में जुटे नेता-कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में NSUI के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों, छात्रहितों से जुड़े मुद्दों और संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को प्रस्तावित हैं।

बैठक में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली पाठशाला है और विद्यार्थियों की समस्याओं तथा अधिकारों को उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क बढ़ाने और अनुशासन व आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  इस सीट से लड़कर दिखाइए चुनाव’!... कांग्रेस नेता की चुनौती से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

गोविंद सिंह बिष्ट और राहुल छिमवाल ने कहा कि जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता NSUI के साथ समन्वय बनाकर छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे। मेहुल शाह ने संगठन के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल, छात्र सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!... कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

बैठक के अंत में कांग्रेस, युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों को गति देने तथा छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्य रूप से हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, मधु सांगुडी, नीमा भट्ट, भागीरथी बिष्ट, पिंकी पांडे, संजय साह, मलय बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, किरन माहरा, जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, संजय रावत, रविन्द्र रावत, देवेंद्र नेगी, हिमांशु जोशी, गुरपीत प्रिंस, गिरीश पांडे, देवेंद्र चुनौतियां, दीपक साह, राजू बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, इकराम अंसारी, आसिफ अली, मोहमद इमरान, विनोद कुमार, नोएल मेसी, हेम जोशी, राजू रावत, नितिन भट्ट, सुशील डूंगराकोटी, सुरेंद्र नगरकोटी, तस्लीम अंसारी, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, एडवोकेट कुंदन नेगी, रमेश नगरकोटी, रंजीत डसीला, किसन अनेरिया, प्रदीप बिष्ट, मनोज भट्ट, उदित करायता सहित अनेक कांग्रेसजन, NSUI एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में