उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पीसीएस परीक्षा की पूरी जानकारी… कौन सा पेपर कब, मिस न करें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। जबकि यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1 और सामान्य अध्ययन-2 का पेपर आयोजित होगा। 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4, जबकि 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 और सामान्य अध्ययन-6 का पेपर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

इस बीच, आयोग ने 5 फरवरी तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न करने वाले 41 अभ्यर्थियों को पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इन सभी के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

उधर, उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल तक हरिद्वार स्थित आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में