उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

बरसात नहीं, ठंडी हवाएं और कोहरा… उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, अलर्ट!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। नवम्बर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक सिहरन भरी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। नैनीताल से लेकर देहरादून तक मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन...अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

नैनीताल और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद कोहरा छा जाने से ठंड और तीव्र हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पोस्ट-मॉनसून बारिश न होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम की ठंड बढ़ रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पर बलिदान... उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड और बढ़ रही है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सामान्यत: नवंबर में औसत 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार प्रदेश में बारिश का आंकड़ा शून्य ही दर्ज हुआ है। पूरे उत्तराखंड में औसत 4.4 मिमी बारिश होती है, जो अभी तक शून्य ही रही।

यह भी पढ़ें 👉  नकली सर्टिफिकेट का ‘मेगा स्कैम’!… 51 फर्जी शिक्षकों का गुप्त खेल उजागर

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने पर तेज़ ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में