उत्तराखण्ड देहरादून

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…येलो अलर्ट के साथ ठंड ने दी दस्तक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। कोहरा छाने और शीतलहर चलने से ठंड में इजाफा हुआ है, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण हटाने पर बवाल!...छत पर चढ़े युवकों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, मचा हड़कंप

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया है और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में