इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सीएम धामी की जोरदार शुरुआत… ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम से जनता को सरप्राइज!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इन कार्यक्रमों का शुभारंभ आज सोमवार को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर परेड ग्राउंड में लगे स्टालों का उद्घाटन करने के साथ ही सीएम ने यहां सेल रोटी बनाकर भी कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक और बेमिसाल कार्य किए हैं।

भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड पहले राज्य के रूप में यूसीसी लागू करने वाला बना, सबसे कठोर नकल निरोधक कानून और धर्मांतरण रोकथाम कानून लागू किए गए। आर्थिक दृष्टि से भी राज्य ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की—जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत वृद्धि और 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित किए गए। बिजली उत्पादन में तीन गुना वृद्धि भी हासिल की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

भट्ट ने कहा कि सरकार ने देश और प्रदेश के भविष्य, युवा पीढ़ी के लिए भी ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं। जनता सरकार के विकास और कल्याण कार्यों से संतुष्ट है, और यही संतुष्टि शेष एक वर्ष में सरकार को और अधिक मेहनत और कर्मठता के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

भट्ट ने दावा किया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2027 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष का कार्य प्रदेश की जनता के लिए बोनस साबित होगा और चुनावी सफलता को प्रचंड बनाने में मददगार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर और मेयर सौरभ बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में