उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड… कैबिनेट विस्तार पर सीएम धामी का बड़ा बयान, इस मंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महीने से चल रही कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि शुभ मुहूर्त आने पर सभी को बदलाव के बारे में पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री धामी यह बयान दून मेडिकल कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दिया।

मुख्यमंत्री से जब कैबिनेट में फेरबदल के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “आप लोग पिछले एक महीने से इस पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं। शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको पता लग जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... अब यहां खाई में मिला शव

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण चौथा स्तंभ बताया और अपेक्षा जताई कि पत्रकारिता की प्रमाणिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मीडिया द्वारा बिना प्रमाण के किसी विषय पर चर्चाएं की जाती हैं, जिनसे मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छिड़ा वाकयुद्ध!... पूर्व सीएम के बयान पर मची हलचल, भाजपा की नसीहत

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद से प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान भी इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा गया था, और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें भी खूब प्रसारित हो रही थीं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि एक महीने में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... भाईचारे और अकीदत के साथ मनाई गई ईद
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में