उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

अतिवृष्टि से बर्बादी का मंजर…यमुनोत्री हाईवे पर सीएम धामी ने लिया स्थिति का जायजा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे स्थित सिलाई बैंड सहित ओजारी और स्यानाचट्टी क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। ये क्षेत्र हाल की अतिवृष्टि और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हवाई निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में आपदा के प्रभाव और क्षति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित को हर संभव मदद देगी और किसी भी ज़रूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... किशोरी की संदिग्ध मौत से बवाल, हिन्दूवादी संगठनों का हंगामा, जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश से उत्तरकाशी जिले में व्यापक तबाही मची है। विशेष रूप से बड़कोट के सिलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे मजदूरों का एक कैंप उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 9 मजदूर बह गए। इनमें से अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं और 7 मजदूर अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बकरियां चराने गए थे, लौटे नहीं... उत्तराखंड की इस नदी में बहे दो युवक

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी चट्टान गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनमें कुछ तीर्थयात्रियों की जान चली गई। वहीं, बारिश ने जखोल, पांव और सुनकुड़ी जैसे गांवों में भी काफी तबाही मचाई है। कई स्थानों पर सड़कें बह गईं और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थान में हुक्का पार्टी!...पुलिस का कड़ा एक्शन, हुई ये कार्रवाई

मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी हवाई सर्वेक्षण में मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की दोबारा समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में