उत्तराखण्ड देहरादून

निकाय चुनाव… इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान, हल्द्वानी में इन पर खेला दांव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने इस सूची को जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने इस बार अपने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी मेहनत और प्रतिबद्धता संगठन के प्रति सराहनीय रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हार की आशंका से बौखलाहट... तुष्टिकरण पर उतारू कांग्रेस, भाजपा के ये भी आरोप

इस सूची में नगर निगम श्रीनगर से श्रीमती मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से श्री संदीप सहगल, और हल्द्वानी से श्री ललित जोशी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा, नगर पालिका बागेश्वर से श्री कवि जोशी, खटीमा से श्री उमेश राठौर, बाजपुर से श्री गुरजीत सिंह गित्ते, और कई अन्य प्रमुख स्थानों से भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव... मतदान में जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा कड़ी

इसके साथ ही, पार्टी ने नगर पंचायतों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलरभोज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया सहित कई अन्य स्थानों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

 

मथुरादत्त जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहली सूची है और जल्द ही अगली सूची भी जारी की जाएगी। पार्टी ने इस बार संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, ताकि वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में