उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

मुख्यमंत्री धामी का विकास धमाका… सड़कें, सिटी सेंटर और बड़ी परियोजनाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कुल 171 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें सड़क निर्माण, विद्युत परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत का निर्माण, अतिथि गृह भवनों का पुनर्निर्माण और यातायात व्यवस्था सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर, चमोली, और पौड़ी गढ़वाल में मोटर मार्गों के निर्माण और सुधार के लिए कुल 11.37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग में हॉटमिक्स कार्य हेतु 12.15 करोड़ रुपये और रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर चम्पावत) के निर्माण हेतु 62.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

इसके अलावा, लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 50.25 करोड़ रुपये, उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में 12 कक्षों के रेनोवेशन के लिए 1.60 करोड़ रुपये और देहरादून शहर में यातायात एवं ट्रैफिक सुधार के छह कार्यों के लिए 33.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान के तहत श्रीमती सुमन जैन, पत्नी स्व. महावीर प्रसाद, रुद्रपुर को 27 जून 2025 से 20,000 रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देने की मंजूरी भी प्रदान की।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने विभिन्न मोटर मार्गों के नामकरण का भी अनुमोदन किया है। इनमें शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी (सेना मेडल), स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खींम सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेहरबान सिंह रावत और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी तुलाराम थपलियाल के नाम पर मार्ग रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मै. एडवोकेटिंग प्रोग्रेसिव एक्शन फॉर चेंज डिजिटल इनोवेशन न्यूज नेटवर्क प्रा. लि., नोएडा को 23-24 मार्च 2026 में देहरादून में “उत्तराखंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू एआई: विकसित भारत, 2047 की ओर” विषय पर 5वें डिजिटल एम्पावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स आयोजन की अनुमति दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में