उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन में बदलाव की लहर…शिक्षा, आयुष और वन विभाग में नई नियुक्तियां, मुख्य सचिव से हटे प्रमुख प्रभार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धामी सरकार ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। लंबे मंथन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 आईएएस (IAS) और 13 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया। यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार। अशोक कुमार को लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन के वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त सभी प्रमुख विभाग अब प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु संभालेंगे।

बर्धन मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व देखेंगे। प्रमुख सचिव लाल रिन लियाना फैनई को अवस्थापना विकास आयुक्त की नई जिम्मेदारी मिली है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग एक बार फिर से शैलेश बगौली के पास आ गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन से आयुष एवं आयुष शिक्षा हटाकर दीपेंद्र चौधरी को दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिलदहला देने वाली घटना... यहां महिला-पुरूष के मिले क्ष‌त-विक्षत शव, फैली सनसनी

चंद्रेश यादव से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद एवं संचालक चकबंदी का दायित्व हटा दिया गया है। रंजना राजगुरु अब इन्हें दिखेंगी। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे डॉक्टर श्रीधर बाबू को नियोजन विभाग मिला है, जबकि सी रविशंकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में वन विभाग जैसा अहम विभाग मिला है।

राज्य संपत्ति विभाग का दायित्व रणवीर सिंह चौहान संभालेंगे। अब तक यह विभाग विनोद कुमार सुमन के पास था। डॉ. अहमद इकबाल से महानिरीक्षक निबंधक निबंधन, आयुक्त कर का दायित्व लेकर अपर सचिव सोनिका को दिया गया है। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह से मेला अधिकारी कुंभ का अहम दायित्व हटाकर यह जिम्मेदारी सोनिका को दी गई है। श्रीदेव कृष्णा तिवारी को खड़ी ग्राम उद्योग बोर्ड का सीईओ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...मुख्यमंत्री धामी ने दी करोड़ों की सौगात, कही ये बड़ी बात

शिक्षा विभाग में झरना कमठान से महानिदेशक शिक्षा का दायित्व हटाकर उन्हें अपर सचिव की वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक रुहेला महानिदेशक शिक्षा का दायित्व संभालेंगे। रुहेला से पर्यटन कौशल विकास आदि विभाग हट गए हैं। रवनीत चीमा से पशुपालन का दायित्व हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। वहीं, प्रकाश चंद्र से निदेशक समाज कल्याण का दायित्व हट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क में हेराफेरी पर बड़ा एक्शन...जेई सस्पेंड! एई और ईई पर लटकी कार्रवाई की तलवार

नैनीताल की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वरुण अग्रवाल को सीडीओ टिहरी और मसूरी की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनामिका को नैनीताल का सीडीओ बनाया गया है।

विप्रा त्रिवेदी को सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, डा अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली, प्रकाश दुमका को आयुक्त गन्ना चीनी, अरविन्द कुमार पाण्डेय को संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल, अवधेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी टिहरी, दिनेश प्रताप सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास, प्रत्यूष सिंह को सामान्य प्रबन्धक गढ़वाल मंडल विकास निगम का जिम्मा दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में