उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

केंद्र का बड़ा तोहफा!… उत्तराखंड को इतने करोड़ की आर्थिक राहत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष आर्थिक मदद मिली है। वित्तीय सहायता की गाइडलाइंस Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) में इस बार राज्य के लिए “Pride of Hills” नाम से नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत उत्तराखंड को विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

इस पहल के अंतर्गत राज्य को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा। यह राशि मुख्य रूप से राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विकास परियोजनाओं को गति देने में खर्च की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

साथ ही, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स भी उपलब्ध कराई हैं। इन फंड्स का उपयोग राज्य अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार विभिन्न विकास योजनाओं में कर सकता है, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। धामी ने यह भी आश्वस्त किया कि इस अतिरिक्त वित्तीय सहायता से राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में