उत्तराखण्ड देहरादून राष्ट्रीय शिक्षा हिल दर्पण

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित… 85.20% छात्र हुए पास, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

खबर शेयर करें -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का परिणाम अब उपलब्ध है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बोर्ड के नियमों के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D ग्रेड तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड को फेल माना जाता है। किसी भी छात्र के लिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, अन्यथा उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

इस साल परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में