क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

सावधान!…….आइसक्रीम में निकली इंसान की अंगुली, ऑनलाइन की थी ऑर्डर

खबर शेयर करें -

अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी। महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...स्कूटी खाई में गिरी, युवती की मौत

मुंबई के मलाड की ही रहने वाली महिला का कहना है कि उसने Yummo Ice Creams में ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। आइसक्रीम जब आई तो उसने खोला, जिसमें इंसान की अंगुली मिली। इस मामले में पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मिलावट करने और इंसान के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आइसक्रीम और उसमें मिली अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस मामले में साजिश की आशंका भी है, जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संवाद से समाधान की ओर... पुलिस कर्मियों के लिए शुरू हुई अनूठी योजना

आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला की पहचान ऑरलेम ब्रैंडन सेराओ के तौर पर हुई है। वह पेशे से डॉक्टर हैं और मलाड में ही रहती हैं। उन्होंने कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। महिला डॉक्टर ने कहा कि मैंने जब आइसक्रीम से कवर हटाया तो एक बार यह भी लगा कि शायद नट्स हैं। लेकिन गौर से देखने पर लगा कि यह इंसान की अंगुली का एक हिस्सा है। इसके बाद मैं शिकायत की और अब मामला पुलिस के पास है। आइसक्रीम में अंगुली वाला फोटो भी उन्होंने ऑनलाइन शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... किशोरी की संदिग्ध मौत से बवाल, हिन्दूवादी संगठनों का हंगामा, जानें पूरा मामला
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी