उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दर्दनाक हादसे से मातम!…खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं लोगों की जान ले रही हैं। ताजा मामला चमोली जिले के देवाल ब्लॉक से सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार दुर्घटना देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव के पास शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग देहरादून से देवाल क्षेत्र के वाक गांव जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में