उत्तर प्रदेश अजब- गजब

भैंस ने तोड़ा रिश्ता!…शादी में हुआ ऐसा ड्रामा कि सब रह गए हैरान

खबर शेयर करें -

दहेज़ को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं, और इसी बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर कस्बे में शनिवार रात शादी के दौरान दहेज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शादी टूट गई। खबर के अनुसार, सरायमीर की एक लड़की की शादी जौनपुर के जैतपुर क्षेत्र के युवक से तय हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मिलन की लालसा…झूठी कहानी! किशोरी के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया सरप्राइज

बरात परंपरागत ढंग से लड़की के घर पहुंची और शादी की अधिकांश रस्में पूरी की गईं। जूता चोरी की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने 20,000 रुपये की मांग रखी, जिसे दूल्हा पक्ष ने चुकाया। इसके बाद मड़वा हिलाने की रस्म में दूल्हे के चाचा मोतीलाल ने एक भैंस और एक लाख रुपये की मांग की। यह मांग लड़की पक्ष को स्वीकार्य नहीं थी, जिससे विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिलन की लालसा…झूठी कहानी! किशोरी के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया सरप्राइज

दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की के माता-पिता और मौसी अचेत हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव बढ़ने पर लड़की पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और चाचा को बंधक बना लिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत में कोई समाधान नहीं निकला। रविवार को पंचायत हुई, लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकला और अंततः दुल्हन अपने घर वापस चली गई। दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता के अस्पताल से लौटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मिलन की लालसा…झूठी कहानी! किशोरी के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया सरप्राइज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत

तालाब में समाई ट्रैक्टर ट्राली ……सात बच्चों समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ा सड़क हादसा मामला सामने आया है। जहां हादसे में
 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून राष्ट्रीय

क्या है एमएसपी? और क्यों हो रहा संग्राम!.. जानें नफा-नुकसान

खबर शेयर करें -एमएसपी यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) किसी भी फसल के लिये वह ‘न्यूनतम मूल्य’ है, जिसके माध्यम