उत्तराखण्ड कुमाऊं सुसाइड हल्द्वानी

हल्द्वानी सनसनीखेज…जंगल में भाईयों ने गटका विषाक्त, एक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां काठगोदाम के जंगल में दो सगे भाईयों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इनमें से एक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र राजनीति में उबाल... कॉलेज की छत पर पेट्रोल लेकर चढ़ी छात्रा, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में दो भाई अचेतावस्था में मिले। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मूलरूप से रिवा निवासी 30 वर्षीय शिवराज की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय विक्रांत की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल और नकदी लूटी… पर बच नहीं पाए! हल्द्वानी पुलिस ने पलट दी पूरी कहानी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। दोनों भाई जंगल में कैसे पहुंचे और जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में