उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं चंपावत हिल दर्पण

रोडवेज बस के ब्रेक फेल…यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारचूला से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में बस चालक, चंपावत के बड़ोली निवासी बेनीराम भट्ट, की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक या स्टीयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची, चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया ताकि उसे नियंत्रित किया जा सके, लेकिन इसी दौरान उनका दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हादसों पर ‘डीएम एक्शन’... तीनपानी बाईपास की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे कैमरे और लाइट

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में सवार 34 यात्री इस हादसे में बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में