उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल में मौत बनकर लटके बोल्डर!… कभी भी गिर सकता है पूरा पहाड़, आयुक्त सख्त

खबर शेयर करें -

नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को कृष्णापुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भूस्खलन और पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अस्थिर पड़े विशाल बोल्डर को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा जाल लगाया गया था, लेकिन यह उपाय पर्याप्त साबित नहीं हुआ। हाल ही में बोल्डर गिरने से एक कार और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उन्होंने कहा कि केवल बोल्डरों को स्थिर करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सुरक्षित और पूर्ण निस्तारण जरूरी है। इसके लिए स्लोप स्टेबलाइजेशन में विशेषज्ञ एजेंसी को मौके पर बुलाकर आधुनिक तकनीक से बोल्डरों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी को संबंधित एजेंसी से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने को भी कहा गया है।

स्थानीय लोगों ने आयुक्त के समक्ष पैदल मार्ग की जर्जर स्थिति और बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि बलिया नाले का स्थायी समाधान होने तक वर्तमान मार्ग पर रेलिंग लगाकर उसे सुरक्षित बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

क्षेत्रवासियों ने वैकल्पिक दोपहिया मार्ग और कुमाऊं यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान विभाग के मैदान से पुराने कूड़ा खड्ड तक हल्के वाहनों के लिए सड़क निर्माण की मांग भी रखी। इस पर लोक निर्माण विभाग को सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर आयुक्त ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने नियमित सफाई सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों का उस दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि भूस्खलन और मार्ग धंसने की समस्या का स्थायी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी समस्या की जानकारी सीधे उन्हें फोन पर दें।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में