क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

‘अंबानी की शादी में बम…’ मची खलबली, सुरक्षा के बीच इन मेहमानों की भी सेंध

खबर शेयर करें -

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम की धमकी देने वाले की तलाश तेज हो गई है। पुलिस उस एक्स हैंडल के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे यह धमकी दी गई थी।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक संदिग्ध पोस्ट की गई थी, जिसमें ‘अंबानी की शादी में एक बम’ लिखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन यह एक हॉक्स था। हालांकि पुलिस ने किसी तरह का चांस लेना उचित नहीं समझा और शादी वाली जगह पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई थी। बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में इस शादी के दौरान बम की धमकी की जानकारी एक सोशल मीडिया यूजर ने पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... सड़क हादसे में दरोगा की मौत

एक्स पर @FFSFIR नाम के हैंडल से संदिग्ध पोस्ट की गई थी। इसमें लिखा था, ‘‘मेरे दिमाग में एक बेहद शर्मनाक ख्याल आया है। अगर अंबानी की शादी में एक बम आ जाए, आधी दुनिया इधर की उधर हो जाएगी। कई अरब डॉलर सिर्फ एक पिन कोड में…” इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई थी। पुलिस ने कोई एफआईआर तो नहीं दर्ज की है, लेकिन 13 जुलाई को एक्स पर यह पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश तेज है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इसके पीछे शख्स का मकसद क्या था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन... इस स्कूल की प्रधानाचार्य निलंबित

इस पोस्ट को देखते हुए पुलिस ने वेडिंग वेन्यू पर सुरक्षा इंतजाम काफी तगड़े कर रखे थे। बीकेसी के अलावा रिसेप्शन वाली जगह पर भी सिक्योरिटी टाइट थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस मैसेज को तो वैसे हॉक्स के तौर पर लिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट देखने वाली टीम मामले की गहराई से छानबीन करेगी। पुलिस को शनिवार को इस पोस्ट के बारे में पता चला था।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन में फायरिंग... सिपाही को गोलियों से भूना

इस बीच अंबानी की शादी में दो बिना बुलाए लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह दोनों बिना इन्विटेशन के ही वहां पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक का नाम वेंकटेश नरासिया अलुरी है, जो खुद को यूट्यूबर बता रहा है। वहीं, दूसरा शख्स खुद को बिजनेसमैन बता रहा है और उसका नाम लुकमान मोहम्मद शफी शेख बताया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी