उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हाथी का खूनी हमला!…वन गुर्जर को पटक-पटककर मार डाला, दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामले में गुरुवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह घटना हरिद्वार जिले के श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र में सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गुर्जर बस्ती निवासी अहसान गुरुवार सुबह घास लेने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में गया था। इसी दौरान उसका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कई बार पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण अहसान की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में झपटमारों का आतंक!...बुजुर्ग महिला के झपटे झुमके, मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। श्यामपुर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत... छत पर मिला शव; जताई जा रही ये आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। वन विभाग ने एहतियातन घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...इन पीसीएस अफसरों के बदले दायित्व

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अहसान उस समय जंगल में अकेला था और इसी दौरान उसका हाथी से आमना-सामना हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वन विभाग की टीम मामले की जांच के साथ क्षेत्र में हाथी की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में