उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर

महिलाओं से छेड़छाड़… लोगों को धमकाया! झूठे आरोप लगाने वाला ब्लॉगर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों को बदनाम करने, धमकाने और अवैध वसूली में लिप्त ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर आम जनता और स्थानीय लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसके खिलाफ लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2025 को रामनगर थाने में तीन अलग-अलग व्यक्तियों ने बिरजू मयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राकेश नैनवाल, निवासी ग्राम ढिकुली ने बताया कि आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली की गड़गड़ाहट और तेज़ हवाएं... मौसम अभी और बनेगा मुसीबत, ये है ताजा अपडेट

दिनेश मेहरा, निवासी शिवलालपुर रामनगर ने बताया कि आरोपी ने ₹10,000 की अवैध मांग की और न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

भरतपुरी, रामनगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि 13 जुलाई को एक घरेलू विवाद में हस्तक्षेप करने पर बिरजू मयाल ने उन्हें गालियां दीं, धमकाया और छेड़छाड़ की। इस आधार पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव... उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में चढ़ा चुनावी रंग

पुलिस के अनुसार, बिरजू मयाल लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था। वह तथ्यों की पुष्टि किए बिना लोगों पर झूठे आरोप लगाता, बदनाम करता और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करता। कई बार वह जान से मारने की धमकी देकर लोगों को डराता और ब्लैकमेल करता था।

इन गंभीर मामलों को देखते हुए पुलिस ने 27 जुलाई 2025 को रामपुर रोड हाइवे स्थित मंडी गेट के पास से बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल, निवासी नाथूझाला कोटाबाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान भी उसने अपने अपराध स्वीकारे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी...रोपित किया पौधा, अतिक्रमण पर कही ये बड़ी बात

बिरजू मयाल पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

रामनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, धमकी या वसूली करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में