हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के गजराज सिंह बिष्ट ने पांचवे राउंड की मतगणना के बाद अपनी बढ़त बनाए रखी है।
गजराज सिंह बिष्ट ने अब तक 69,386 वोट प्राप्त किए हैं, जबकि कांग्रेस की ललिता जोशी के खाते में 66,177 वोट आए हैं। इस तरह, गजराज बिष्ट 3209 वोटों से आगे चल रहे हैं।