देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देशभर में “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान चलाने जा रही है। उत्तराखंड में यह अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में रविवार को इस अभियान को लेकर एक वर्चुअल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सहप्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने अभियान की रूपरेखा व सफल संचालन हेतु दिशा-निर्देश साझा किए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 9 जून को मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यह अभियान प्रारंभ होगा। “विकसित भारत का संकल्प” इस अभियान की केंद्रीय भावना होगी। इस अवसर पर जनसभाएं, पत्रकार वार्ताएं, कार्यशालाएं, विकास प्रदर्शनी, योजनाओं के पंजीकरण शिविर, मोहल्ला व पंचायत चौपाल, डिजिटल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।
इस अभियान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्येक मण्डल में 12 से 14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जायेगी। जिसमें उपस्थित जनसमूह के साथ विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। वहीं 15-17 जून शक्तिकेन्द्र अनुसार शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्राम पंचायत केंद्रों में पंचायत चौपाल भी आयोजित की जाएंगी। उनमें भी उपस्थित लोगों द्वारा विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर वितरित किया जाना जायेगा।