देश/दुनिया राजनीति राष्ट्रीय

भाजपा को बड़ा झटका….चुनाव से पहले इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले झारखण्ड में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने भाजपा का साथ छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जवाहर पासवान, जो पहले 2007 में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके हैं, ने रविवार को एक जनसभा में जेएमएम में शामिल होने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर भाजपा पर तीखा हमला किया, उन्हें “सूखता हुआ पेड़” बताते हुए कहा कि भाजपा की राजनीतिक स्थिति दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार माताओं और बहनों के सम्मान के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है और आने वाले पांच वर्षों में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचाने का वादा किया है।

सोरेन ने चुनावी जनसभा में यह भी कहा, “यदि भाजपा को फिर से मौका मिला, तो ये लोगों की मेहनत से कमाए धन को लूटने में पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर रखेगी और उन्हें “जड़ से उखाड़” देगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस