उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून

“जीत की सेंचुरी”…हर शहर और कस्बे में लहराएगा भगवा, भाजपा का ये भी दावा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा ने आगामी निकाय चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को शानदार बताया है और दावा किया है कि पार्टी हर शहर और कस्बे में पुनः भगवा लहराएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकायों में “जीत की सेंचुरी” लगाने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “कमल” के पक्ष में हर वोट निकायों के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के लिए होगा, और यह नकारात्मक राजनीति का सशक्त जवाब होगा।

महेंद्र भट्ट ने पार्टी द्वारा तीन सप्ताह तक चलाए गए सघन प्रचार अभियान को अत्यंत सफल और निर्णायक बताया। विभिन्न माध्यमों से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “23 जनवरी को राज्य के 11 निगमों, 100 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदान होने जा रहे हैं, और इन जगहों से प्राप्त फीडबैक एकतरफा भाजपा के पक्ष में आ रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर... बादल फटने से कई घर तबाह, 10 लोगों के लापता होने की खबर

मुख्यमंत्री धामी की नेतृत्व क्षमता को सराहते हुए भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया, और उनकी रैलियों, रोड शो और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसमूह विपक्षियों को चुनावी मैदान से बाहर करने के लिए पर्याप्त था। भट्ट ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ने पार्टी की उपलब्धियों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमानी आफत!...बढ़ सकता है खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की तैयारियों के बारे में बताया कि चुनाव की तारीखों की घोषणा से तीन महीने पहले से ही संगठन अपनी चुनावी तैयारियों में जुटा था। प्रत्याशी चयन और प्रचार अभियान के सफल क्रियान्वयन के बाद भाजपा जीत के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी की रणनीति के तहत बूथ विजय अभियान पर जोर दिया जाएगा, जिससे पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मतदान पूर्व तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद हम सभी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान युद्ध स्तर पर चलाएंगे। हम मतदाता सूची लेकर पन्ना प्रमुख तक को सक्रिय करेंगे और पार्टी की रणनीति को साझा करेंगे। इसके अलावा, कार्यकर्ता बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाता परिवार पर्ची और मतपत्र नमूना वितरित करेंगे, साथ ही भाजपा प्रत्याशी के नाम और सही तरीके से मतपत्र का उपयोग करने की जानकारी देंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  टल्ली मास्टर ने तोड़ी मर्यादा... छात्रा से की शर्मनाक हरकत! जानें पूरा मामला

भाजपा का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी है, और इसके लिए पार्टी द्वारा बूथ एजेंट्स और बस्ते पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं के नाम तय किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता बूथ के प्रत्येक मतदाता से तीन से चार बार संपर्क करेंगे और उन्हें कमल के फूल पर मुहर लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में