उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

भाजपा में बड़ा उलटफेर!… उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बदले प्रभारी

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। उत्तराखंड में राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

उत्तराखंड के लिए नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन में बदलाव हुआ है। इससे पहले रेखा वर्मा सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, जिन्हें अब मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली की जिम्मेदारी विनय सहस्रबुद्धे को दी गई है, जबकि जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश सह-प्रभारी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, तरुण चुघ को गुजरात, सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल तथा बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भाईदूज पर छुट्टी मिलेगी या नहीं?... सरकार ने तोड़ी चुप्पी, वायरल आदेश पर दिया बड़ा बयान

इसके अलावा गजेंद्र पटेल को झारखंड, डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा, राजदीप रॉय को मणिपुर, भारती पवार को गोवा और राजकुमार भाटिया को लद्दाख का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने संगठन के संचार विभाग में भी बदलाव करते हुए अनिल बलूनी को को-ऑर्डिनेटर और आशीष अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में