उत्तराखण्ड

उत्तराखंड…राजनीति संन्यास पर पूर्व सीएम का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपने राजनीतिक संन्यास को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। पार्टी की नई टीम में उन्हें कोई नई जिम्मेदारी न मिलने पर जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अब सक्रिय राजनीति से संन्यास की तैयारी कर रहे हैं, तो रावत ने मुस्कुराते हुए कहा— “अभी मैंने भगवा कपड़ा नहीं देखा है, लेकिन जब आप लोग कहेंगे तो सिलवा लेंगे। संन्यास भी सम्मानजनक अवस्था है, पर फिलहाल मेरा काम नई पीढ़ी को उत्साहित करना है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हाई-वोल्टेज ड्रामा…सीनियरिटी दरकिनार, हाईकोर्ट में बवाल!

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में अब युवाओं को नेतृत्व देने का समय है और वे पार्टी में नए चेहरों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। रावत के अनुसार, राजनीति केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और संघर्ष का मार्ग है, और वे अभी भी लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता विस्फोट!... 22 साल में संख्या कई गुना बढ़ी, प्रशासन अलर्ट

हरीश रावत ने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) में आधार अनिवार्यता समाप्त करने के निर्णय को “उत्तराखंड विरोधी कदम” बताया। उन्होंने कहा कि UCC लागू करते समय आधार आधारित पंजीकरण को इसीलिए जोड़ा गया था ताकि बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके और राज्य की नागरिकता व्यवस्था मजबूत रहे। लेकिन आधार की बाध्यता हटाने से नियंत्रण व्यवस्था कमजोर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल अध्यक्ष चुनाव में सनसनीखेज मोड़... हाईकोर्ट ने सरकार को पेश करने को कहा जांच रिपोर्ट

रावत के अनुसार, अब कोई भी बाहरी व्यक्ति UCC के तहत पंजीकरण कराकर उत्तराखंड की नागरिकता का दावा कर सकता है, जो राज्य के हितों, सामाजिक संरचना और जनसंख्या संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उत्तराखंड की मूल भावना और स्थानीय अधिकारों के खिलाफ है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में