उत्तर प्रदेश अजब- गजब क्राइम हिल दर्पण

लालच और लड़की की अश्लील कॉल!…जबरन शादी के बाद दूल्हे संग बड़ा कांड

खबर शेयर करें -

ठगी, ब्लैकमेलिंग और जबरन शादी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि देवरिया की रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिए आंध्र प्रदेश के एक युवक से संपर्क किया और उसे निजी वीडियो कॉल के बहाने फंसाया। युवक का कहना है कि कॉल के दौरान उसकी रिकॉर्डिंग कर ली गई, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। इस दौरान उससे धीरे-धीरे लाखों रुपये वसूले गए।

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है। पीड़ित युवक के अनुसार, ब्लैकमेलिंग के दबाव में युवती ने शादी की शर्त रखी। दोनों की 2021 में गोरखपुर और लखनऊ में मुलाकात हुई। इसके बाद 2023 में युवती हैदराबाद पहुंची और आत्महत्या की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया। मार्च 2025 में दोनों ने मंदिर में विवाह किया और बाद में कोर्ट में भी शादी का पंजीकरण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के कार्यक्रम से पहले सियासी ड्रामा... पूर्व विधायक हिरासत में, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

आरोप है कि शादी के महज दो महीने बाद युवती चार लाख रुपये नकद और जेवर लेकर फरार हो गई। युवक का यह भी दावा है कि शादी के बाद युवती किसी अन्य युवक से लगातार फोन पर बात करती थी और उसे ऑनलाइन पैसे भी भेजती थी। बाद में उसे पता चला कि वह युवक उसका दूसरा पति है और पीड़ित युवक से उसने तीसरी शादी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 के रण से पहले बड़ा उलटफेर... ये चार पूर्व प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

आंध्र प्रदेश का रहने वाला यह युवक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसने देवरिया पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और फिर महिला थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है कि युवती सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाकर शादी और ब्लैकमेलिंग के माध्यम से पैसे ऐंठने का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन से इलाज तक...वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए बड़े मुद्दे, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे विधायक

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों