उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड के लिए बड़ी रेल सौगात!… इस स्टेशन से जुड़ेंगी तीन अहम ट्रेन सेवाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को भी स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा!... पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत

रेल सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। खासतौर पर हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में बेहतर रेल नेटवर्क की अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  मालिश कर गर्दन घुमाई...हल्द्वानी में महिला की मौत, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा सेवाओं के विस्तार से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन आसान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड!... पर्यटन, कनेक्टिविटी और होम-स्टे की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ ही व्यापार, पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उत्तराखंड को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिहाज से यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में