हल्द्वानी: जिला पंचायत, नैनीताल की बोर्ड बैठक शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम सभागार में अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाहियों की पुष्टि की गई। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपए का वार्षिक बजट पारित किया गया।
जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराए की दरों को पुनरीक्षित करने और सदस्यों के मानदेय बढ़ाने की मांग पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
बैठक में वन क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण और किसानों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तारबाड़ करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए अध्यक्ष ने कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाने का निर्देश दिया, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में कचरे को व्यवस्थित रूप से रीसायकल किया जा सके। बैठक में पार्किंग व्यवस्था सुधारने और जिला पंचायत के अंतर्गत दुकानों का किराया बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, समस्त जिला पंचायत सदस्य और अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


