उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड…भाजपा युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष और महामंत्री घोषित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के शीर्ष पदों पर नए चेहरों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

ऋषिकेश निवासी विपुल मैंदोली को भाजपा युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विपुल लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और पार्टी के एक जुझारू युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। संगठन में उनकी लंबे समय से की गई सेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा... पूर्व सभासद के पुत्र की मौत, साथी गंभीर

भाजपा ने दो नेताओं को युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इनमें पहला नाम दीपेंद्र कोश्यारी का है, जो नैनीताल से आते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। दीपेंद्र शुरू से ही पार्टी के माहौल में रचे-बसे रहे हैं और आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सब कुछ ताऊ करेंगे’....बयान बना सियासी तूफान, पद से हटाई गई ब्लॉक प्रमुख!

दूसरे महामंत्री बने टिहरी गढ़वाल के मुलायम सिंह रावत। मुलायम सिंह भी लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय हैं और पार्टी ने उनकी मेहनत को पहचानते हुए उन्हें यह पद सौंपा है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 15 सितंबर को ही उत्तराखंड में 42 सदस्यीय नई प्रदेश टीम घोषित की थी। इसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया था। साथ ही, 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्ट को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बैलेट लाओ, लोकतंत्र बचाओ?...EVM के खिलाफ याचिका पर कोर्ट का बड़ा फैसला

भाजपा द्वारा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्रियों की यह घोषणा साफ संकेत देती है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने में जुट गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में