उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव… 7 मोर्चों के लिए नए प्रभारी नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने अपने सभी मोर्चों की गतिविधियों के समन्वय के लिए प्रदेश प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार, सात प्रमुख मोर्चों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो प्रदेश से लेकर जनपद और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करेंगे और पार्टी के मिशन 2027 को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन लगाम पर बवाल...पुलिस पर गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महिला मोर्चा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, किसान मोर्चा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए महामंत्री तरुण बंसल, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए महामंत्री कुंदन परिहार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए महामंत्री दीप्ति रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए उपाध्यक्ष राकेश गिरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘ऑपरेशन रोमियो’...99 अराजकतत्वों की गिरफ्तारी, 4 नशेड़ी ड्राइवरों को जेल

यह पहल पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तीव्र करने के उद्देश्य से की गई है। सभी प्रभारियों का लक्ष्य पार्टी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना और मिशन 2027 की दिशा में सक्रिय रूप से काम करना है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में